Showing posts with label Sher. Show all posts
Showing posts with label Sher. Show all posts

Thursday, 31 December 2015

सिगरेट पे सिगरेट पिते जा रहा हूँ










सिगरेट पे सिगरेट पिते जा रहा हूँ 
धुआँ- धुआँ मैं होते जा रहा हूँ 
शाखे-उल्फ़त से टूटा हुआ गुल हूँ मैं 
रफ़्ता -रफ़्ता यारों मुरझाते जा रहा हूँ





शायर: "आकाश"


अगर आपको कोई भी पोस्ट पसंद आती है तो कृप्या करके के Like or Share जरूर करें।

और अगर आप कहानियाँ, कवितायें, ग़ज़लें, नज़्में और किसी बिषय पर आप कोई लेख (article)शेयर करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें। 

Monday, 21 December 2015

हिज़्र का शायद उसे मलाल भी नहीं









वो रोकता भी नहीं, टोकता भी नहीं 
मैं तन्हा हूँ कभी सोचता भी नहीं 

हिज़्र का शायद उसे मलाल भी नहीं 
किस्मतों के लिखे को कोसता भी नहीं 

कहाँ जाएंं इस दिल को लेकर, जो तेरे 
दामन-ए-ख्याल को छोड़ता भी नहीं 

ऐसा भी आखिर क्या हुआ है जो 
तू मेरे यार मुझसे बोलता भी नहीं 
शायर: आकाश 
अगर आपको कोई भी पोस्ट पसंद आती है तो कृप्या करके के Like or Share जरूर करें।
और अगर आप कहानियाँ, कवितायें, ग़ज़लें, नज़्में और किसी बिषय पर आप कोई लेख (article)शेयर करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें। हम पहली दो पोस्ट के बाद से  हर पोस्ट के लिए 100 रूपए का भुगतान करते हैं। अगर आप लगातार हमें अच्छी कहानियाँ, कविताएँ, ग़ज़लें, नज़्में भेजते हैं तो हम इस राशि में कुछ बढ़ोतरी करेंगें।

Monday, 2 November 2015

दिल अब जिन्दा नहीं हो रहा












दुनिया में क्या-क्या नहीं हो रहा 
इक बस वो ही मेरा नहीं हो रहा

वो ना मिला तो मर ही जाऊँगा
मैंने जो भी था सोचा नहीं हो रहा

आहिस्ता-आहिस्ता तमाम हो रहा है
दिल उससे लेकिन जुदा नहीं हो रहा

तग़ाफ़ुल बस इकरारे-इश्क़ से है अब
मैं तुमसे लेकिन बेवफा नहीं हो रहा

बारहा कर चुका हूँ कोशिशें "आकाश"
दिल लेकिन अब जिन्दा नहीं हो रहा





शायर: "आकाश"





Thursday, 29 October 2015

इन काले गहरे अंधेरों में, मैं तुम्हें ढूंढा करता हूँ











हर कोई दिल में वो मुक़ाम नहीं पाया करता 
हर किसी को आने की मन इजाज़त नहीं दिया करता 
मैं भी चाहता तो हूँ किसी का अब होना लेकिन 
मुझे तुझ-सा और कहीं, कोई नहीं मिला करता 

मेरे पास तो ऐसा भी कोई अहबाब नहीं,
 जिससे कर सकूँ तेरी बात मैं 
ग़म फ़िराक़ का सताए तो, 
काट सकूँ वो शब किसी का पकड़ के हाथ मैं 

मेरी तो दास्ताँ ही इतनी,
के तुमसे मोहब्बत करता था, करता हूँ 
ख़्वाब वही तुम्हारे साथ जीने के,
मैं बुनता था, बुनता हूँ 

इन काले गहरे अंधेरों में, मैं तुम्हें ढूंढा करता हूँ 
इक बार तुमसे मिलने को, मैं बेतहाशा तड़फा करता हूँ 
,मैं आज भी नाम तुम्हारे ही, सब गीत लिखा करता हूँ 
सब गीतों में तुम्हें अपना, मैं मीत लिखा करता हूँ 





शायर: "आकाश"

Wednesday, 28 October 2015

अब ये पथ छोड़ना आसान नहीं







डूब चुका अब तो मन प्रेम में 
अब ये पथ छोड़ना आसान नहीं । 

                                              अब तो चाहे-

 जियूँ या मरुँ,
मुरझाऊँ या खिलूँ ,
जीतूँ या हारूँ,

                                               दिलों के इस खेल में ।  
                                                अब ये पथ छोड़ना आसान नहीं ।।

जीवन चाहे कितना भी है
तुम बिन अधूरा तो है
वक्त जो कहीं नहीं ठहरता 
मेरे दिल में ठहरा तो है 
हिस्से में चाहतों का समंदर ना सही 
यादों का सहरा तो है 
हासिल चाहे कुछ  भी ना हुआ हो  
एहसास लेकिन गहरा तो है ॥ 

                                             प्रेम की एक बूंद ही - 

काफ़ी  होती है जीने के लिए,
हर घाव को भरने के लिए,
दिलों के खिलने के लिए, 

                                             दुखों की तपती रेत में 
                                             अब ये पथ छोड़ना आसान नहीं ।।
                                             चाहे कितना भी कहूँ संक्षेप में 
                                              अब ये पथ छोड़ना आसान नहीं ।।





शायर: "आकाश"





Tuesday, 27 October 2015

मोहब्बत एक पहेली है








मोहब्बत एक पहेली है,
चलती अकेली है। 

कहीं पल भर न ठहरे,
कहीं से उम्र भर न निकले,
बड़ी अलबेली है। 

किसी के लिए ये उजाड़ बस्ती,
किसी के लिए ये हवेली है। 

बर्बाद दिलों को आबाद कर दे,
आबाद दिलों को बर्बाद कर दे,
इसके रंग वही जाने
जिसके साथ ये खेली है। 

मोहब्बत एक पहेली है,
चलती अकेली है। 




शायर: "आकाश"







Monday, 26 October 2015

वो हुआ दिल का हिस्सा है








निकाल कर वही गलत-सलत अर्थ ही कहेंगे 
लोगों का क्या है जो भी कहेंगे व्यर्थ ही कहेंगे 

बस इतना सा किस्सा है 
वो हुआ दिल का  हिस्सा है 

वो कोई हयात नहीं 
जिस में तेरा साथ नहीं 

उसके पाँव के लम्से-अव्वल को तरसे दर मेरा 
वो कभी आए तो हो जाए मुहतरम  घर मेरा 

अपने घर में भी करार नहीं मिलता 
जब मनचाहा प्यार नहीं मिलता 

शायर: "आकाश"